राम नवमी (2 मार्च) की छुट्टी के बाद सप्ताह की आखिरी दिन भारतीय बाजार बढ़त के साथ खुले, लेकिन 1 मिनट के अंदर ही इसमें गिरावट आ गई। सेंसेक्स 358 अंक ऊपर और निफ्टी 102 पॉइंट की गिरावट के साथ खुले। अभी सेंसेक्स 508.60 अंक नीचे 27,756.71 पर और निफ्टी 131.40 पॉइंट नीचे 8,122.40 पर कारोबार कर रहे हैं। इससे पहले बुधवार को बाजारों में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स ने 1203.18 अंक या 4.08% नीचे 28,265.31 पर और निफ्टी ने 343.95 पॉइंट या 4.00% नीचे 8,253.80 पर कारोबार खत्म किया था।
दुनियाभर के ज्यादातर बाजार बढ़त के साथ बंद
गुरुवार, 2 अप्रैल को अमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के कई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जोंस 2.24 फीसदी की बढ़त के साथ 469.93 अंक ऊपर 21,413.40 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.72 फीसदी बढ़त के साथ 126.73 अंक ऊपर 7,487.31 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 2.28 फीसदी बढ़त के साथ 56.40 पॉइंट ऊपर 2,526.90 पर बंद हुआ। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.21 फीसदी गिरावट के साथ 5.75 पॉइंट नीचे 2,774.89 पर बंद हुआ।
बीएसई बैंकिंग सेक्टर में 15% तक की गिरावट
बैंक | गिरावट (%) |
RBL बैंक | 15.00% |
फेडरल बैंक | 2.18% |
एक्सिस बैंक | 3.04% |
ICICI बैंक | 5.46% |
SBI बैंक | 3.99% |
HDFC बैंक | 0.01% |
सिटी यूनियन बैंक | 2.25% |
कोटक बैंक | 6.27% |
इंडसइंड बैंक | 6.28% |
भारत को 1 बिलियन डॉलर की मदद
कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में वर्ल्ड बैंक ने भारत को 1 बिलियन डॉलर (करीब 7600 करोड़) की आपात मदद को मंजूरी दी है। इस फंड के जरिए कोविड-19 के मरीजों की बेहतर स्क्रीनिंग, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और डायग्नोस्टिक्स में मदद मिलेगी। साथ ही व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की खरीदी और आइसोलेशन वार्ड बनाने में भी सुविधा होगी। इधर, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 हजार 542 हो गई। इनमें से 191 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 72 की जान चली गई। गुरुवार को एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमण के 460 मामले सामने आए।
कच्चे तेल में एक दिन की बड़ी उछाल
ब्रेंट कड्रू का जून अनुबंध गुरुवार को 21 फीसदी की तेजी के साथ 29.94 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जो कि सबसे बड़ी एक दिनी तेजी हैं, जबकि बीते सत्र में ब्रेंट क्रूड का उपरी स्तर 36.29 डॉलर प्रति बैरल रहा। वहीं, अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) का मई अनुबंध बीते सत्र में 24.67 फीसदी की तेजी के साथ 25.32 डॉलर पर बंद हुआ जबकि कारोबार के दौरान 27.39 डॉलर तक उछला जो कि 20 मार्च के बाद का सबसे उंचा स्तर है।
कोरोना पर पीएम का तीसरा संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना महामारी के बीच शुक्रवार को देशवासियों के साथ 11 मिनट का एक वीडियो मैसेज साझा किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ अब तक 9 दिन के लॉकडाउन में लोगों ने अनुशासन का परिचय दिया। इस रविवार 5 अप्रैल रात 9 बजे आप सब 9 मिनट घर की लाइटें बंद कर मोमबत्ती, टॉर्च, दीये या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं। साथ ही मोदी ने ताकीद दी कि टॉर्च, दीये या मोबाइल की लाइट जलाते वक्त बाहर न जाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

12:42 PM सेंसेक्स 508.60 अंक नीचे 27,756.71 पर और निफ्टी 131.40 पॉइंट नीचे 8,122.40 पर कारोबार कर रहे हैं।
12:01 PM गोल्ड की कीमत ट्रेडिंग के दौरान प्रति 10 ग्राम 43632 रुपए है। इसमें 0.91% की बढ़त है।

12:01 PM बीएसई के ज्यादातर इंडेक्स में गिरावट बनी हुई है।

11:54 AM सेंसेक्स 483.39 अंक नीचे 27,787.12 पर और निफ्टी 131.25 पॉइंट नीचे 8,122.55 पर कारोबार कर रहे हैं।
11:04 AM बुधवार की तुलना में निफ्टी 102 पॉइंट नीचे खुला। अभी ये 147.45 पॉइंट नीचे 8,106.35 पर कारोबार कर रहा है। इसमें 1.79% की गिरावट है।

10:57 AM सेंसेक्स 523.84 अंक नीचे 27,741.47 पर और निफ्टी 145.55 पॉइंट नीचे 8,108.25 पर कारोबार कर रहे हैं।
10:23 AM सेंसेक्स 350.20 अंक नीचे 27,915.11 पर और निफ्टी 101.60 पॉइंट नीचे 8,152.20 पर कारोबार कर रहे हैं।
10:03 AM सेंसेक्स 369.97 अंक नीचे 27,895.34 पर और निफ्टी 108.35 पॉइंट नीचे 8,145.45 पर कारोबार कर रहे हैं।
09:58 AM निफ्टी 50 के टॉप गेनर और लूटर स्टॉक्स


09:48 AM सेंसेक्स 270.53 अंक नीचे 27,994.78 पर और निफ्टी 79.70 पॉइंट नीचे 8,174.10 पर कारोबार कर रहे हैं।
09:42 AM बीएसई सेंसेक्स बैंक सेक्टर के सभी शेयरों में गिरावट।



09:32 AM सेंसेक्स 345.58 अंक नीचे 27,919.73 पर और निफ्टी 95.20 पॉइंट नीचे 8,158.60 पर कारोबार कर रहे हैं।
09:30 AM बीएसई सेंसेक्स 30 की 13 कंपनियों के शेयर में बढ़त और 17 कंपनियों के शेयर में गिरावट; ओएनजीसी में सबसे ज्यादा 3.95% की बढ़त

09:15 AM सेंसेक्स 250.50 अंक नीचे 28,014.81 पर और निफ्टी 78.85 पॉइंट नीचे 8,174.95 पर कारोबार कर रहे हैं।
